गंगापार, सितम्बर 30 -- साक्षी कुमारी ने 37वीं अखिल भारतीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर तक आदित्य प्रकाश जलान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, कुदलुम, रांची, झारखंड में आयोजित हुई। साक्षी भोलानाथ रामसुख इंटर कॉलेज, चकश्याम मऊआइमा में कोच शैलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में जूडो-कुराश का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। साक्षी की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक रामसुख पटेल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह समेत शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटने पर कलंदरपुर-मऊआइमा मार्ग पर साक्षी का फूल-मालाओं और ढोल-ताशों के ...