कुराश में कल्याणी ने जीता स्वर्ण पदक
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- सीतामढ़ी। जिले के डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर गांव की बेटी कल्याणी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले और राज्य का मान बढ़ाया है। पंजाब के लुधियाना में आयोजित 10वीं जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में कल्याणी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। कल्याणी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला परिषद अध्यक्ष अदिती कुमारी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि कल्याणी ने कड़े अनुशासन, लगन और अथक परिश्रम की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- छात्रा ने जीता कुश्ती में गोल्ड, राज्य स्तरीय टीम में बनाई जगह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.