गंगापार, अप्रैल 18 -- जिला स्तरीय बालक एवं बालिका कुराश चैंपियनशिप का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाएगा। रविवार को खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह प्रतियोगिता भोला नाथ राम सुख पटेल इंटर कॉलेज, विकास नगर, चकश्याम मऊआईमा, प्रयागराज में आयोजित होगी। आयोजक मंडल के सदस्यों में अली अहमद खान, चंद्रजीत यादव, शैलेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, शीतला प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, लाल जी धुरिया, ऋषिकेश कुमार, वासुदेव यादव एवं प्रधानाचार्य वीरेंद्र बहादुर सिंह शामिल हैं। आयोजन समिति ने कहा, सभी खिलाड़ियों से अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता की तिथि से तीन दिन पूर्व तक जमा करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आज से रजिस्ट्रेशन होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...