कुरारा देहात ग्राम पंचायत में लगे सीसी टीवी कैमरे
हमीरपुर, मार्च 24 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के कुरारा देहात ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान ने गांव के प्रत्येक चौराहे पर सीसी टीवी कैमरा लगवा कर डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ाया है। कैमरा लग जाने से गतिविधियों पर नजर रहेगी। कुरारा देहात ग्राम पंचायत के युवा ग्राम प्रधान अमित निषाद ने गांव की प्रत्येक गली में सीसी टीवी कैमरा लगवा दिए है। इससे गांव में सुरक्षा का माहौल बनेगा। इन कैमरा से गांव हर गतिविधि पर नजर रहेगी तथा डिजिटल इंडिया की तरफ कदम बढ़ा रहे है। ग्राम प्रधान अमित निषाद ने बताया कि गांव में लगे विद्युत पोल में कैमरा लगाए गए है। इनको इन एंगल से लगाए गए है कि रास्ते में आने जाने वाले लोग कैमरे की नजर में रहेंगे। लोगो को सुरक्षा का एहसास होगा। ब्लॉक क्षेत्र की पहली ग्राम पंचायत है। जिसमें सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.