रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर। शहर की जामा मस्जिद में 'खत्म-ए-कुरान शरीफ' कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र भर के उलेमाओं ने कुरान व हदीस को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए और नात शरीफ का नजराना पेश किया। इस मौके पर शहर पेश इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा नईमी ने कुरान शरीफ की तारीफे बयान करते हुए कुरान शरीफ को इंसानों को अंधेरों से निकालकर उजालों की ओर ले जाने व इसानों को सिस्टमेटिक तरीके से जिंदगी जीने का जरिया बताते हुये कौमे मुस्लिम से अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालिम भी दिलाए जाने की बात कही। इस मौके पर जामा मस्जिद के प्रशासक शकील खान, पेश इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा नईमी, जामा मस्जिद के नायाब इमाम हाफिज मुजफ्फर, फरहान खान व सोनू सैफी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...