गिरडीह, मई 24 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को जमुआ प्रखंड़ अंतर्गत कुरहोबिन्दो पंचायत भवन में मुखिया गुलबी देवी की अध्यक्षता में सहिया चयन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कुरहोबिन्दो के टोला झलकडीहा से कुल छह अभ्यार्थी क्रमश: सीता देवी, मुन्नी कुमारी, ललीता देवी, कंचन कुमारी, अंजु कुमारी, ममता देवी ने योग्यता प्रमाण पत्र जमा किया। इसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कुरहोबिन्दो के झलकडीहा टोला से कंचन कुमारी का चयन सहिया के रुप में किया गया। वहीं कुरहोबिन्दो से 25 वर्ष से कम उम्र की योग्यता के अभ्यार्थी रहने के कारण सहिया चयन अगले आदेश तक स्थगति कर रखा गया। यह भी पढ़ें- हथियापत्थर आंगनबाड़ी केंद्र में सुनीता हांसदा बनी सेविका मौके पर मुखिया गुलबी देवी, पंचायत सचिव सुरेश रजक, मेघलाल साव, अरविन्द साव, राजदेव याद...