कटिहार, मार्च 25 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-31 पर ढाबा सुतारा होटल के समीप से स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में स्मैक लेकर बिक्री करने के लिए खड़ा है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को आते देख एक कार सवार भागने लगा, जिसे पुलिस बलों द्वारा पकड़ लिया गया। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 5 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसके बाद कार चालक दियारा चांदपुर, मोरसंडा निवासी सुशील मंडल (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को भी जब्त कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा स्मैक के स्रोत और नेटवर्क की भी जां...