कटिहार, मार्च 2 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान कुल 215 लीटर देसी शराब बरामद की गई। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियों एवं उपकरणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई मुख्य रूप से कुरसेला बस्ती, भदैया टोला एवं मिर्जापुर मलिनियां इलाके में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा। इस दौरान नवाबगंज निवासी तस्कर सुभाष मंडल को गिरफ्तार किया गया। जिसे जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए ड्रम, गैलन एवं अन्य उपकरणों को थाना परिसर लाया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कह...