कटिहार, जून 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि स्टेट हाइवे-77 पर कुरसेला थाना गेट के आगे सड़क किनारे पेड़ की निकली बड़ी डाली वाहन चालकों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। पेड़ की डाली आधी सड़क तक झुकी हुई है, जिससे सड़क पर आमने-सामने से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय यह डाली दिखाई नहीं देने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि थाना गेट के पास मुख्य सड़क पर यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है। दिन में तो चालक किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में तेज रफ्तार वाहनों और अंधेरे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह भी पढ़ें- पतरातू क्षेत्र में राम भरोसे चल रहा है बिजली व्यवस्था दो बड़े वाहनों के एक साथ पास होने के दौरान जगह कम पड़ जाती है, जिससे टक्कर की स्थिति बन सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया क...