कटिहार, मार्च 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नया टोला तीनघरिया गांव में रविवार की रात एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई में घायल हुए शालीग्राम सिंह को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। मिली जानकारी के अनुसार शालीग्राम सिंह रविवार की रात कुरसेला चौक से टोटो से अपने घर तीनघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे घर के समीप पहुंचे, तभी गांव के एक युवक ने टोटो को आगे नहीं ले जाने की बात कहते हुए अचानक उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान शालीग्राम सिंह का ललाट फट गया और वे घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ कुरसेला थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...