कटिहार, अप्रैल 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मधेली गांव के समीप गंगा नदी किनारे मक्का के खेत से पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवधेश मंडल, निवासी मधेली, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा किनारे मक्का के खेत में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। यह भी पढ़ें- मक्का के खेत से 25 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार मामले की आगे की ...