कटिहार, सितम्बर 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गांधी घर बिंदटोली में शुक्रवार की दोपहर बाढ़ के पानी में फैले करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदटोली निवासी सुरेश मंडल के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाढ़ का पानी गांव में फैला हुआ है। शुक्रवार दोपहर रोहित घर से बाहर निकलने के लिए दरवाजे पर पहुंचा था। इसी दौरान दरवाजे के पास लोहे के तार के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी कुरसेला ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुरसेला में बाढ़ के पानी में करंट लगने से किशोर की मौत बाढ़ के पानी में बिजली करंट से किशोर की जान जाने की घटना ने जलजमाव वाले इलाकों में विद्युत सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्...