कटिहार, दिसम्बर 13 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए नशे की हालत में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को चिकित्सीय जांच के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशा सेवन और उससे जुड़े अपराधों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध स्थलों पर गश्त और जांच के दौरान अभियुक्तों को पकड़ा गया। पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.