कटिहार, मार्च 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे बिशु बाबा स्थान, समेली के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलबाड़ी निवासी सुजीत कुमार 28 वर्ष (पिता- रामविलास यादव) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साइकिल सवार समेली निवासी सुमन कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए समेली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद समेली के सीओ प्रियरंजन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर करीब दो घंटे बाद जाम हटवाया। ...