कटिहार, दिसम्बर 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नवगछिया ग्रिड सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक कुरसेला एवं उससे जुड़े विद्युत शक्ति उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है। मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...