कटिहार, अप्रैल 27 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर समेली बिशु बाबा मंदिर के पास रविवार को डीसीएम ट्रक और ट्राली ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में डीसीएम का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम पूर्णिया की ओर से आ रही थी, इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रही ट्राली ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक धीरेंद्र यादव (40 वर्ष), निवासी गया, गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को समेली सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- एनएच पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक गंभीर जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर से...