कटिहार, मई 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने आम लोगों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नई पहल शुरू की है। अब थाना में आवेदन देने आने वाले प्रत्येक आवेदक एवं आवेदिका को आवेदन प्राप्ति की रिसीविंग दी जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि लोगों को आवेदन जमा करने का प्रमाण मिल सके और मामलों की निगरानी बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि थाना में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से लोगों में भरोसा बढ़ेगा तथा शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता आएगी। यह भी पढ़ें- कटिहार : थाना में आवेदन देने पर अब मिलेगी रिसीविंग, कार्रवाई भी होगी सुनिश्चित थाना पहुंचे कई लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आमजन के हित में बेहतर क...