कटिहार, फरवरी 25 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि स्टेट हाईवे स्थित कुरसेला चौक पर चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार चितरंजन कुमार की दुकान से अज्ञात चोर पाइप चुराकर फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने बताया कि रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए, देर रात एक युवक पाइप उठाकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर की गतिविधि साफ देखी जा सकती है। दुकानदार द्वारा मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। फोटो कैप्शन। कटिहार- 21 सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.