कुरसेला : 3 सेंटीमीटर बढ़कर स्थिर हुई कोसी, मिली राहत
कटिहार, सितम्बर 27 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि।कोसी नदी के जलस्तर में रविवार को तीन सेंटीमीटर की वृद्धि के बाद फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। रविवार की शाम पांच बजे एनएच-31 सड़क पुल के समीप कोसी का जलस्तर 29.71 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर स्थिर होने से नदी किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों से कोसी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में एक बार फिर बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, रविवार दोपहर के बाद जलस्तर में वृद्धि नहीं होने से लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने की जरूरत है। बारिश होने की स्थिति में जलस्तर फिर बढ़ सकता है। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.