कटिहार, अप्रैल 11 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बल्थी महेशपुर में दो बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद सातवीं कक्षा का छात्र सागर पिछले तीन दिनों से लापता है। सागर बल्थी महेशपुर निवासी कौशल यादव का पुत्र है। छात्र के नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को विद्यालय पहुंचकर गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब चार घंटे तक स्कूल में पठन-पाठन पूरी तरह बाधित रहा।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं प्रभारी बीईओ शांतनु कुमार ठाकुर विद्यालय पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। अधिकारियों ने परिजनों को बच्चे की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाने की टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।प्रभारी बीईओ शांतनु कुमार ठाकुर ने ...