कटिहार, जुलाई 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि बंगाली श्रावणी महीना के अवसर पर एक अनोखी झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के चालसा से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए निकला आठ शिवभक्तों का जत्था गुरुवार को कुरसेला पहुंचा। मोर के आकार के विशेष वाहन पर शिव मंदिर की आकर्षक प्रतिकृति बनाकर यात्रा की जा रही है, जो स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। यात्रा का नेतृत्व कर रहे विकास रॉय ने बताया कि यह उनकी लगातार तीसरी पदयात्रा है। लगभग 480 किलोमीटर की इस यात्रा की शुरुआत 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल के चालसा से हुई है और बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के साथ इसका समापन होगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : मोर वाहन पर शिवलिंग लेकर पदयात्रा पर निकले शिवभक्त उन्होंने बताया कि भगवान शिव के प्रति आस्था और पर्यावरण...