कटिहार, जून 28 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ अनुपम कुमारी ने उत्तरी मुरादपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित किया। सीओ ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए गहन विचार-विमर्श के आधार पर स्पष्ट, व्यवहारिक एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा, ताकि पंचायतों के विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए ग्राम सभा की नियमित बैठक, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गत...