कटिहार, मार्च 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि सोमवार की अहले सुबह 5 बजे के करीब एनएच-31 पर बिषहरी स्थान, देवीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बोलेरो को सामने से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गई। हादसे में बोलेरो पर बैठे श्रीनगर पूर्णिया निवासी अनुपलाल मेहता (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विश्वजीत कुमार (54) इनका पुत्र मधुब्रत देव (9) चंद्रदीप आनंद (70) इनका भाई संजय कुमार (30) जयकृष्ण राय (60) सुनील कुमार (40) एवं योगेन्द्र प्रसाद यादव (76) शामिल हैं। सभी श्रीनगर के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.