कटिहार, जुलाई 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि बिहार सरकार के सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद मंगलवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) अरुण कुमार सिंह तीन सदस्यीय टीम के साथ नगर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम पहुंचे और विद्यालय की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन योजना, सरकारी अभिलेखों एवं योजना के क्रियान्वयन की बारीकी से समीक्षा की। जांच के क्रम में डीपीएम ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन किया तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को सामान्य रूप से संतोषजनक बताया, लेकिन इसमें कुछ सुधार की आवश्यकता बताते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Hajipur News: डीपीओ एमडीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण, दिया कई निर्देश साथ ही ए...