कुरसेला : डीआईजी ने थाना का किया औचक निरीक्षण
कटिहार, सितम्बर 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। पूर्णिया रेंज के डीआईजी विवेकानंद ने शुक्रवार की देर शाम कुरसेला थाने का औचक निरीक्षण किया। अचानक थाने पहुंचे डीआईजी ने थाना अभिलेखों की जांच की और लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के अनुसंधान और निष्पादन की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। कैमरों की स्थिति और निगरानी व्यवस्था के बारे में पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। डीआईजी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी परिचय कुमार, एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.