भागलपुर, अप्रैल 12 -- कुरसेला से मणिकांत की रिपोर्ट रविवार की सुबह बिहार सीआईडी के एडीजी पारसनाथ थाना का निरीक्षण करने कुरसेला पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसपी कटिहार शिखर चौधरी एवं एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के क्रम में एडीजी ने थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, मालखाना की स्थिति एवं कम्प्यूटर प्रणाली की गहन जांच की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं केस की जांच में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। एडीजी ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके तहत थानों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से राज्य के विभिन्न थानों का निरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.