कटिहार, मार्च 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को लोगों के बीच पंपलेट बांटकर बीमारी से बचाव की जानकारी दी गयी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कालाजार एक घातक बीमारी है और समय पर इलाज नहीं होने पर जानलेवा हो सकती है। यह बालू मक्खी के काटने से फैलती है और नमी वाले स्थानों पर ज्यादा पायी जाती है। लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने की सलाह दी गयी है। दीवारों और फर्श के दरारों को भरने तथा कचरा जमा नहीं करने की अपील की गयी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने छिड़काव दल के साथ सहयोग करने को कहा है। मच्छरदानी के उपयोग और जमीन पर नहीं सोने की भी सलाह दी गयी है। कालाजार का इलाज नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.