कटिहार, जून 26 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि एनएच-31 पर कुरसेला चौक के समीप शुक्रवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की ओर से आ रही एक ओवरलोड पिकअप कुरसेला चौक पहुंचते ही अचानक खराब हो गई। व्यस्त मार्ग होने के कारण कुछ ही देर में सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में यात्री वाहन, ट्रक, बस, ऑटो और निजी वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News एनएच-31 पर पीकअप के खराब होने से लगा जाम स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप को ठीक किया जा सका। इसके बाद वाहन अपने गंतव्य की ओर निकल गया, तब जा...