कटिहार, मार्च 11 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित गिट्टी प्लांट के पास से पुलिस ने सोमवार की रात 22 मवेशियों से भरे एक डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान चालक समेत छह पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया की ओर से एक डीसीएम ट्रक पर मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लादकर तस्करी के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 पर गिट्टी प्लांट के पास वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में ठूंस-ठूंसकर लदे 22 मवेशी बरामद किए गए। बरामद पशुओं में गाय, भैंस तथा बछड़े शामिल हैं। मौके से चालक सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.