कटिहार, अप्रैल 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एनएच-31 गिट्टी प्लांट, देवीपुर के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेवा से बर्खास्त चौकीदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के समेली निवासी रामू मुनी (45) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामू मुनी मंगलवार की सुबह समेली से कुरसेला की ओर आ रहा था। इसी दौरान गिट्टी प्लांट के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक पूर्व में कुरसेला थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत था, लेकिन किसी कारणवश उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ...