कटिहार, मार्च 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुरसेला बस्ती में एक बाइक की ठोकर से 23 वर्षीय युवक मिथलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सीएचसी पहुंचाया। वहीं दूसरी घटना नवाबगंज में हुई, जहां अज्ञात वाहन की ठोकर से 46 वर्षीय अशोक कुमार घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें भी इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। वहीं घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.