कटिहार, अप्रैल 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह में शामिल महिला सहित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से सात झारखंड के साहिबगंज और तीन कटिहार जिला के रहने वाले हैं, इनमें दो किशोर भी शामिल है। यह गिरोह कुरसेला में किराए के मकान में रहकर कटिहार समेत आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर चोरी करते थे और वारदात के बाद सामान को आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चोरी के 26 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पत्थर टोला निवासी कुंदन कुमार महतो को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एसएच 77 हवाई अड्डा निवासी ...