रांची, दिसम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। आगामी 22 फरवरी को कुरमी अधिकार महारैली प्रभात तारा मैदान में करने का ऐलान किया गया है। इसमें करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह जाकनारी रांची प्रेस क्लब में वृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति की प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक शीतल ओहदार ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा, 20 सितंबर को झारखंड में रेल टेका किया गया, लेकिन केंद्र ने आश्वासन देकर इसे स्थागित करा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेसा को कैबिनेट से पास कराया, जिसका कुड़मी समाज ने स्वागत किया। उन्होंने कुड़मी की बाईसी प्रथा को शामिल करने के बाद ही हाउस में लाने की मांग की। मौके पर सखीचंद महतो, रचिया महतो, कुमेश्वर महतो, सुषमा देवी, दानिसिंह महतो, कुमेश्वर महतो, राजेश महतो, प्रदीप महतो, संदीप महतो, कंचन रांची, किरण महतो, सुमन...