बिहारशरीफ, जून 23 -- सीओ ने स्कूल की जमीन का किया निरीक्षण दान की गयी जमीन के बदले दूसरे प्लॉट पर बना भवन फोटो : चंडी सीओ-चंडी के कुरथिया मध्य विद्यालय की जमीन का निरीक्षण करते सीओ नोमन। चंडी, एक संवाददाता।

स्कूल का भवन निर्माण विवादप्रखंड के कुरथिया मध्य विद्यालय के भवन निर्माण में विवाद चल रहा है। अब इस मामले में अंचल कार्यालय सक्रिय हो गया है। सीओ नोमन ने गांव पहुंचकर स्कूल की जमीन का निरीक्षण किया गया। जमीन से जुड़ रिकॉर्ड व वास्तविक स्थिति की जांच की। ग्रामीणों की मानें तो स्कूल के लिए दान की गयी जमीन के बदले दूसरे प्लॉट पर भवन बना दिया गया। पूर्व में अंचल अमीन की नापी में यह बात सामने आई थी कि विद्यालय का वर्तमान भवन प्लॉट संख्या 2471 में बना हुआ है, जबकि विद्यालय के लिए दान की गई जमीन प्लॉट संख्या 2472 में दर्ज है।

नया विवाद और प...