सिमडेगा, जून 23 -- कुरडेग, बानो, प्रतिनिधि। कुरडेग लैम्पस से मंगलवार से खाद का वितरण शुरू किया गया। खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी थी। लंबी कतारें में खड़े होकर किसान यूरिया एवं डीएपी उर्वरक प्राप्त किया। मौके पर प्रत्येक किसान को दो बोरी उर्वरक दिया गया। हालांकि लैम्पस में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण किसानों को सिर्फ दो-दो बोरी ही उर्वरक दिया गया। बड़े किसानों को पर्याप्त उर्वरक नहीं मिलने से वे उदास नजर आये। लैम्पस प्रबंधक ने बताया कि उर्वरक लैम्पस में फिर आएगा। किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक दिया जाएगा। बानो के एल्ला लैम्प्स में किसानों के बीच अनुदानित दर पर उन्नत धान बीज का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- अल्टीमेटम: खाद के साथ जबरन अन्य उत्पाद थोंपा तो नपेंगे हॉलसेलर इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी भरत...