सिमडेगा, मार्च 19 -- कुरडेग, प्रतिनिधि।प्रखंड में एकीकृत जेंडर रिसोर्स सेंटर सह वॉव हब का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने किया। जिले में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और आजीविका से जुड़े प्रयासों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह मॉडल पारंपरिक महिला सहायता या आजीविका केंद्रों से अलग है, क्योंकि इसमें लैंगिक न्याय, लैंगिक आधारित अपराध से जुड़े मामलों में सहायता, महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाना तथा कौशल और रोजगार समर्थन को एक ही मंच पर एकीकृत किया गया है। इस मॉडल के तहत जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं को हकदारी योजनाओं से जोड़ना, अधिकारों और पात्रता की जानकारी, परामर्श सेवाएँ तथा अल्पकालीन ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। वहीं वॉव हब के माध्यम से महिलाओं को करियर काउंसलिंग, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार से जोड़ना, उद्...