मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मड़िहान थाना क्षेत्र के कमलापुर ओबराडीह गांव से दिल्ली जाने के लिए निकली नौ वर्षीय बच्ची को प्रयागराज रेलवे स्टेशन से एक अजनबी कुरकुरे दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। मां काफी देर तक स्टेशन पर बेटी का इंतजार करती और तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्जघटना का विवरण पीड़ित मां की तहरीर पर जीआरपी प्रयागराज ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय रेलवे पुलिस ने भी स्टेशन, पुलिस लाइन रोड, बथुआ समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली आशा देवी आठ सितंबर को अपनी नौ वर्षीय बेटी आयल और मुंहबोले भाई अनुज के साथ दिल्ली जाने के लिए घर से निकली। ...