वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। चेहल्लुम की मजलिस रविवार को अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद मीर गुलाम अब्बास में हुई। मौलाना सैयद कमाल ताहिर बिजनौरी ने कहा कि कुरआन हिदायत (मार्गदर्शन) कि किताब है, सिर्फ़ मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए है। उसमें जुल्म को बुरा कहा गया है। इससे पूर्व मजलिस का आगाज तिलावत कलाम पाक से कारी सैयद मोहम्मद अब्बास लखनऊ ने किया। मजलिस में सोजखानी लियाकत अली खां, पेशखानी मेहंदी इमाम, तफसीर जौनपुरी, औन आलिया, जैन बनारसी ने किया। संचालन हसन वास्ती ने किया। इस मौके पर मौ.सैयद जमीरुल हसन रिजवी, मौ.नदीम असगर, मौ.तौसीफ अली, हसन मेहंदी कब्बन, मोहम्मद इमाम व हसन इमाम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.