हरदोई, मार्च 8 -- बिलग्राम, संवाददाता। नगर स्थित मस्जिद उमर में शुक्रवार को रमजान की 16वीं तारीख को कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर खास दुआ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर अल्लाह से रहमत व बरकत की दुआ मांगी। मस्जिद में कुरआन शरीफ मौलाना उसामा द्वारा पढ़ाया गया। दुआ से पहले मुफ्ती असद ने रमजान की अहमियत, बरकत और रहमत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और नेक अमल का महीना है और इस दौरान मुसलमानों को अल्लाह की इबादत अधिक से अधिक करनी चाहिए। उन्होंने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि घरों में माता-पिता की खिदमत करें और पांच वक्त की नमाज को पाबंदी से अदा करें। साथ ही नई पीढ़ी को दीनी तालीम देने पर भी जोर दिया। अंत में मुफ्ती असद ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.