उरई, मार्च 12 -- कदौरा। मदरसा गौसिया छोटी मस्जिद में तिलावते कुरान 21 वें रोजा मुकम्मल हुआ। लोगों ने गुनाहों से तौबा कर अमन चैन की दुआएं मांगी। मौलाना अब्दुल कादिर मंजरी ने कहा रमजान का महीना नेकी और इबादत का पैगाम देता है। इस मुबारक महीने में लोगों के किसी काम आना ही इंसानियत है। नगर में मदरसा गौसिया में 19 फरवरी से शुरू हुई थी तराबीह जो कि 21 वें दिन में मुकम्मल हो गई। मौलाना अब्दुल कादिर मंजरी साहब ने कुरान मुकम्मल कराया और लोगों को पैगाम दिया है कि रमजान का महीना इबादत का महीना होता है इसमें यह नहीं कि आप लोगों ने कुरान सुन लिया और अब इबादत करना छोड़ दें। उन्होंने अपनी तकरीर में तराहबी सुनने वाले लोगों से कहा की अच्छे और नेक काम करने वालों को अल्लाह इबादत कबूल करता है। तराहबी मुकम्मल होने के बाद मौलाना अब्दुल कादिर मंजरी ने देश के लिय...