बोकारो, फरवरी 16 -- गोमिया। प्रखंड के आइइएल स्थित अहल-ए-सुन्नत जामा मस्जिद में मदरसा गुलशन-ए-मखदूम सिमनां की ओर से दीनी बेदारी कांफ्रेंस आयोजित किया गया। यहां उन बच्चे-बच्चियों को सनद (प्रमाण पत्र) व नकद इनाम दिया गया, जिन्होंने अल्लाह की मुकद्दस किताब कुरआन पाक का नाजिरा मुकम्मल कर लिया। वहीं, मदरसा गुलशन-ए-मखदूम सिमनां में आयोजित कुरआन व हदीस' की परीक्षा में जिन 80 बच्चे-बच्चियों ने भाग लिया था, उनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी इनाम से नवाजा गया। मुख्य अतिथि के रूप में बनारस से तशरीफ लाए हजरत मौलाना महबूब अहमद कादरी ने दुनियावी तालीम के साथ ही दीनी तालीम भी बच्चों को दिलाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.