प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज। रमजान के महीने में शिया मस्जिदों में नमाज पढ़ाने ईरान की धार्मिक नगरी कुम से कुम्भ नगरी आए मौलानाओं को अब परिवार की चिंता सताने लगी है। खाड़ी युद्ध जारी रहने की वजह से ये न तो कुम लौट पा रहे हैं और न ही वहां रह रहे अपने परिवार के लोगों को प्रयागराज बुला पा रहे हैं। रानी मंडी की मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए कुम से आए मौलाना यासीर ने बताया कि यहां आने के समय सबकुछ सामान्य था। इसी वजह से पत्नी और दो साल के बेटे को कुम में छोड़कर यहां आए। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया। ईरान ने भी पलटवार किया। उम्मीद थी कि युद्ध जल्द समाप्त होगा। कुम से प्रयागराज आने के साथ 31 मार्च को वापसी का हवाई टिकट लिया था। बताया कि पहले ईरान की राजधानी तेहरान पर हमले हो रहे थे। अब ईरान के अन्य शहरों ...