कन्नौज, मार्च 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान महापंचायत का आयोजन 13 मार्च को फर्रुखाबाद के ग्राम कुम्हौली में किया जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता कानपुर मंडल के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रस्तावित है, जिसमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने जनपद फर्रुखाबाद, कन्नौज और मैनपुरी के सभी पदाधिकारियों को महापंचायत में शामिल होने का आवाहन किया है। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी 13 मार्च को दोपहर 2 बजे विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार गेस्ट हाउस पर अपने-अपने वाहनों से एकत्रित होंगे, वहां से सभी लोग कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने साथ संगठन का हरा अंगौछा अवश्य लेकर आएं। सा...