सिमडेगा, जून 28 -- सिमडेगा। कुम्हार समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पांच जुलाई को दिन के 11:00 बजे से युवराज भवन प्रिंस चौक में होगा। इसे लेकर सभी प्रखंड प्रतिनिधियों से तीन जुलाई तक अपने-अपने प्रखंड के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की मार्कशीट, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने की अपील की गई है। प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ खेल एवं अन्य क्षेत्रों में जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...