सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, प्रतिनितिधि। कुम्हार समाज की महत्वपूर्ण बैठक कचहरी परिसर में जिला उपाध्यक्ष भरोसा महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संरक्षक रामविलास राणा विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक की चर्चा बैठक में आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड स्तर से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की सूची समय पर प्राप्त नहीं होने के कारण सर्वसम्मति से कार्यक्रम को स्थगित करते हुए अब 5 जुलाई को दिन के 11:00 बजेसे युवराज भवन प्रिंस चौक सिमडेगा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

दस्तावेज की आवश्यकता बैठक में सभी प्रखंड प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे 3 जुलाई तक अपने-अपने प्रखंड के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की मार्कशीट, आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से उ...