देहरादून, अगस्त 9 -- देहरादून। कुम्हार समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास और समाज में एकजुटता लाने के उद्देश्य से कुम्हार समाज उत्थान संगठन का गठन किया गया है। इसमें लक्ष्मी चंद प्रजापति को अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनय प्रजापति, गुलाब सिंह प्रजापति, महासचिव संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष पंकज प्रजापति, मंत्री लाजवंती, सुनील प्रजापति, गंगासरन, निखिल प्रजापति, अखिलेश, अमरीश प्रजापति, रोशन लाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...