लातेहार, दिसम्बर 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कुम्हार प्रजापति महासंघ की ओर से मंगलवार को इंदिरा गांधी चौक स्थित पथ निर्माण विश्रामागार में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज के प्रेरणास्रोत स्व़ रत्नप्पा कुंभार जी की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर प्रजापति ने स्व. रत्नप्पा कुंभार जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज को संगठित करने, जागरूकता फैलाने और समान अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। चंदवा प्रखंड अध्यक्ष गुलाब प्रजापति ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना आज की सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.