बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- बोले बिहारशरीफ असर: कुम्हारों के विकास के लिए बिहार में बने माटी कला बोर्ड, विस में गूंजी आवाज 'हिन्दुस्तान' की खबर के बाद बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील ने सदन में उठाया मुद्दा विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को बोर्ड गठन पर विचार करने का दिया निर्देश उद्योग मंत्री ने गिनाईं योजनाएं, कहा- शिल्पियों के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित फोटो: डॉ. सुनील विधानसभा : बिहार विधानसभा में शुक्रवार को माटी कला बोर्ड गठन की मांग रखते बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मिट्टी के बर्तन और मूर्तियां बनाने वाले बिहारशरीफ के सवा लाख समेत सूबे के लाखों प्रजापति (कुम्हार) समाज के लोगों के उत्थान का मुद्दा विधानसभा में शुक्रवार को जोर-शोर से गूंजा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' द्वारा कुम्हार समाज की समस्याओं को प्रमुखत...