बेगुसराय, अप्रैल 25 -- गढ़पुरा। कुम्हारसो ग्राम स्थित आदर्श कबीर आश्रम में शनिवार को दो दिवसीय भव्य संत समागम का आयोजन महंत बबलू साहेब के सान्निध्य में किया गया। दूर-दराज़ से आए संत-महंतों ने प्रवचन के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया। इनमें महंत महेश साहेब (सिल्लीगुड़ी), महंत रामउदगार साहेब (लाभगांव, शोभनी-खगड़िया), महंत रामाशीष साहेब (बछौता-खगड़िया), महंत महेंद्र साहेब (कोयला मोहन), बबलू दास (कुम्हारसो), राममनोज दास (चक्की पार-खगड़िया) तथा यमुना दास (मनिकपुर - बेगूसराय) शामिल रहे। कार्यक्रम को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने में सहयोगी कलाकारों राजकुमार दास एवं राम जतन साहेब का विशेष योगदान रहा। मौके पर रघुवीर, राम पदारथ दास, नारायण, रीना देवी, सुनीता देवी सहित कुम्हारसो पंचायत के पूर्व मुखिया रामचंद्र राय आदि थे। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय ब...