लखनऊ, मार्च 16 -- किसानों को खाद-बीज, कीटनाशक समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को बीकेटी के कुम्हरावा और गोधना ग्राम पंचायत में बी-पैक्स (बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति) का शुभारंभ हुआ। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कुम्हरावा में आयोजित समारोह में दोनों बी-पैक्स का उद्घाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बंद हुई सहकारी समितियों को फिर से पुनर्जीवित किया जा रहा है। बी-पैक्स के कार्यालय की स्थापना के लिए दो लाख रुपए दिए गए हैं। खाद-बीज के व्यापार के लिए 10 लाख रुपए की लिमिट स्वीकृति की गई है। जमीन उपलब्ध होते ही इनके भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर विनय प्रताप सिंह, दिवाकर सिंह, अवधेश सिंह, गौरव सिंह, विमलेश मिश्रा, जिला सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक वैशाली सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.